भगवान
श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप के साथ-साथ महाभारत के हर क्षण के भगवत गीता
ऑन व्हील नृत्य नाटिका में जीवंत दर्शन हुए। इस अदभुत नृत्य नाटिका की
प्रस्तुति निशक्त कलाकारों ने व्हील चेयर के उपर दी है।
इस प्रस्तुति को
देखकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ पंडाल में बैठे सभी दर्शकों ने
तालियां बजाकर कलाकारों की हौसला अफजाई की है। कुरूक्षेत्र उत्सव गीता
जयंती समारोह में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतिम दिन
पुरूषोत्तमपुरा बाग में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सैय्यद सलालुदीन पाशा
द्वारा निर्देशित भगवत गीता ऑन व्हील नृत्य नाटिका का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत रूप से शुभारम्भ किया।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता
क्विज प्रतियोगिता के विजेता ओमबीर, रामपाल शर्मा, ऐमी ढींगरा, सूर्य
प्रकाश नागपाल, विपिन कुमार, राविश, दीपक खुराना, रीना, महेन्द्र सिंह,
शशि सक्सेना, राजेश कुमार, याजूशी दियोल, प्रमोद यादव, प्रतीक शुक्ला,
शिक्षा भारद्वाज, दीपा, दीपांशु, तरूण को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कुरुक्षेत्र
उत्सव गीता जयंती समारोह में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला
की तरफ से गीता जयंती समारोह के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम को
यादगार बनाने और महाभारत से जुड़े क्षणो को तरोताजा करने के उद्देश्य से
भगवत गीता ऑन व्हील नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया।
इस नृत्य नाटिका में
शुरू से लेकर अंत तक निशक्त कलाकारों ने चेयर के उपर बैठक महाभारत ही नहीं
भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप के जीवंत दृश्य के साक्षात दर्शन करवाने
का काम किया। इस मौके पर सांसद राजकुमार सैनी, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार
बेदी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डा. पवन सैनी, हरियाणा
सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज सहित अन्य
अधिकारीगण और गणमान्य लोग मौजूद थे।