फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीत गोविंदम नृत्य नाटिका में हुए भगवान श्रीकृष्ण की रास लीलाओं के दर्शन

Sun, 20 Dec 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
गीत गोविदंम नृत्य नाटिका में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के साक्षात दर्शन हुए, इस नृत्य नाटिका की प्रस्तुति पद्मश्री रंजना गौहर ने की।
विज्ञापन


नृत्य नाटिका ने कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह के वातावरण को भगवान श्रीकृष्ण के रंग में रंग दिया। पुरुषोत्तमपुरा बाग में शनिवार को देर शाम सांस्कृतिक संध्या के तीसरे दिन गीत गोविंदम नृत्य नाटिका का शुभारंभ हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर ने किया। इससे पहले कंवर पाल और थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।


कुरुक्षेत्र उत्सव समारोह में हमेशा पुरुषोत्तमपुरा बाग की सांस्कृतिक संध्या मुख्य आकर्षण का केंद्र रही है। इस बार भी उत्सव में गीत  गोविंदम नृत्य नाटिका में पद्मश्री रंजना गौहर व उनके साथी कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर इस संध्या को चार-चांद लगाने का काम किया।
विज्ञापन



कलाकारों ने करीब एक घंटे की नृत्य नाटिका में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं सहित तमाम लीलाओं के बारे में बताने का प्रयास किया। इस मौके पर एडीसी प्रभजोत सिंह और केडीबी की सीईओ डॉ. पूजा भारती, भाजपा के जिलाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच, धर्मवीर मिर्जापुर सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

विधायक ने पत्नी के साथ किया पूजन व हवन में डाली आहुति
मां जय श्री मार्ग स्थित श्री गीता धाम में गीता जयंती महोत्सव महामंडलेश्वर स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के सानिध्य में बड़ी धूमधाम के साथ प्रारंभ हुआ।

इसमें थानेसर से ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा चरण पादुका पूजन व हवन में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ  कराया। आचार्य प. नरेश कौशिक द्वारा पूजन कराया। कार्यक्रम में नगर परिषद की अध्यक्ष उमा सुधा, स्वामी सुदर्शन भिक्षु, स्वामी विज्ञान जी, कुसुम दीदी, अभिनव  अरोड़ा, देसराज भटनागर, विवेक भारती, सोमांश, गोपाल, भगवान दास, अशोक  अग्रवाल, हरीश शर्मा, इंद्रजीत तलवाड़, रामकिशन शर्मा, ज्ञानचंद गुप्ता,  अतेश अग्रवाल, राजेश, योगेश, नरेश, कार्तिक, मीनाक्षी, रश्मि, सुमन, रजनी आदि उपस्थित रहे।

सभी विधायकों को पढ़नी चाहिए गीता : गुर्जर
विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने गांव किरमच में कुलतारण तीर्थ सरोवर में दीपदान किया। गीता जयंती उत्सव कुलतारण तीर्थ परिसर में मनाया गया।

दीपदान के उपरांत गुर्जर ने कहा कि हरियाणा सरकार का पूर्ण प्रयास है कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के 48 कोस तीर्थों का विकास कराया जाए, क्योंकि कुरुक्षेत्र का पूरे संसार में ऐतिहासिक महत्व है और यहां कोने-कोने से पर्यटक आते हैं। गीता में सभी समस्याओं का समाधान है।

इस ग्रंथ को पढ़ने मात्र से ही तनाव व इच्छाओं की मुक्ति होती है। गुर्जर ने कहा कि सभी विधायकों को गीता अवश्य पढ़नी चाहिए। सरकार समारोह की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने की। विशेष अतिथि के रूप में एसडीएम शाहाबाद हवा सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



समारोह में पटियाला, राजस्थान, उत्तराखंड तथा स्थानीय कलाकारों ने भजनों से ग्रामीणों को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर निवर्तमान सरपंच राजकुमार, महेन्द्र सिंह, रविन्द्र सांगवान, रमेश बूरा, यशपाल, तारा चन्द, गुलाब सिंह, कुलवंत शर्मा  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें