फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 21 कुंडलीय महायज्ञ में आहुतियां डालकर मनाया भगवान धन्वंतरि दिवस

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भगवान धनवंतरी दिवस पर राष्ट्रीय एकीकृत चिकित्सा संघ की ओर से आयोजित हवन यज्ञ में श
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय एकीकृत चिकित्सा संघ की ओर से भगवान धन्वंतरि दिवस पर अग्रवाल धर्मशाला रेलवे रोड पर 21 कुंडलीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना करते हुए आहुतियां डाली गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान डॉ. अशोक बंसल ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद और चिकित्सा विज्ञान के आराध्य देव हैं। उनका संदेश स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के महत्व को दर्शाता है। इस अवसर पर वैश्य अग्रवाल सभा के प्रधान विशाल सिंगला, डॉ. अमित बंसल, रमणीक सहगल, मुनीश शर्मा सहित अनेक चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें