संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। किड्जी कल्याण नगर और सेंट जेवियर कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आरके सदन में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभा का प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम में हर्ष अस्पताल के एमडी प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कमल सिंघल मुख्यातिथि रहे, जबकि उदयन शालिनी फैलोशिप की संयोजक डॉ. सुषमा शर्मा ने अध्यक्षता की। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज नर्सरी ए के विद्यार्थियों ने वेलकम सॉन्ग से किया, जबकि यशिका, तोशिव, भूमिका, गार्गी, अतिक्ष, अनिरुद्ध, मनराज, पाखी, भव्यांश, अनशील, आन्या ने वेलकम डांस से अपनी प्रतिभा दिखाई। कक्षा पहली व दूसरी के विद्यार्थियों ने नारी शक्ति, वातावरण संरक्षण, स्वच्छता की प्रेरणा देते हुए स्पीच प्रस्तुत की।
कक्षा जूनियर केजी के विद्यार्थियों ने वेक अप सॉन्ग पर ग्रुप नृत्य प्रस्तुत खूब तालियां बटोरी। कक्षा पहली, दूसरी और सीनियर केजी के बच्चों ने देशभक्ति की प्रेरणा देते हुए एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। सीनियर केजी के बच्चों ने माइम एक्ट की प्रस्तुति से दर्शाया कि अभिभावकों द्वारा अधिक फोन के प्रयोग से बच्चों के जीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसे देख सभी दर्शक भावुक हो गए।
मुख्यातिथि डॉ. कमल सिंघल ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वस्थ और हृष्ट पुष्ट बनने के लिए पौष्टिक भोजन करना चाहिए। जंक फूड के सेवन से बचना चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद जैसी गतिविधियों में भी निरंतर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर अंजनी शर्मा, नीतू गर्ग, कविता शर्मा, तनु शर्मा, नेहा शर्मा, रचना रोड, खुशी, निशा राय, नीरज शर्मा, ज्योति सहित स्टाफ मौजूद रहा।