फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईडी प्रभारी की बेटी को बंधक बना सेक्टर पांच में लूट

Tue, 04 Apr 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
लूट के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबाला सीआईडी के प्रभारी की एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही पुत्री को दो लुटेरों ने घर में बंधक बनाकर 52 तोले सोने के आभूषण और करीब एक लाख रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पिस्तौल और चाकू से लैस दो लुटेरों ने उक्त सनसनीखेज वारदात को सोमवार शाम शहर के सेक्टर पांच में अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, डीएसपी, जिला अपराध शाखा की टीमें और थाना सदर थानेसर के एसएचओ संदीप कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।   पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार सोमवार शाम को दो नकाबपोश लुटेरे जिला अंबाला के सीआईडी प्रभारी नरेंद्र श्योकंद की कुरुक्षेत्र सेक्टर पांच स्थित कोठी नंबर 168 में घुसे थे। घटना के समय सीआईडी प्रभारी की पुत्री श्रेया घर में अकेली थी। श्रेया मुलाना यूनिवर्सिटी में मेडिकल की छात्रा है। श्रेया के मुताबिक लुटेरे जब घर के भीतर घुसे तो इनमें से एक के हाथ में चाकू और दूसरे के हाथ में पिस्टल थी। इनमें से एक ने धमकाते हुए उसकी गर्दन पर पिस्तौल रखकर घर में बंधे दोनों कुत्तों को कमरे के बाहर पिछवाड़े में बांधने को कहा गया। बताया गया है कि इस घटनाक्रम के दौरान एक लुटेरे ने श्रेया की बाजू पर चाकू से हलके प्रहार भी किए थे। लुटेरों ने श्रेया को चु्न्नी से बांध कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बहरहाल सीन आफ क्राइम की टीम भी घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

काल रिसीव ना होने पर मां ने रिश्तेदार को किया था फोन
एमबीबीएस की छात्रा श्रेया को नवरात्र के बाद मुलाना जाना था। श्रेया की बहन एक दिन पहले ही दिल्ली गई थी, जबकि माता पिता दोनों घटना के समय ड्यूटी पर थे। बताया गया है कि श्रेया की माता क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुत्री के मोबाइल पर फोन किया था। कई बार घंटी बजने के बाद भी जब काल रिसीव नहीं हुई तो एक रिश्तेदार को घर जाकर श्रेया से बात कराने को कहा था। घर पहुंची रिश्तेदार ने जो हालात देखे तो वह घबरा गई और तुरंत श्रेया की माता को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।  
विज्ञापन


शुक्र है मेरी बेटी बच गई
श्रेया के पिता कुरुक्षेत्र में भी सीआईडी के प्रभारी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि लुटेरे घर से 52 तोले सोने के आभूषण और करीब एक लाख रुपये नगद ले गए हैं। अभी पूरे सामान का आइडिया नहीं है कि और क्या-क्या सामान लुटेरों ने उठाया। श्योकंद ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि उनकी बेटी को कुछ नहीं हुआ।

निकालकर ले गए सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर
सीआईडी प्रभारी की कोठी के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। जिन लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया उन्होंने सीसीटीवी सर्किट को डैमेज करने के साथ उसकी डीवीआर निकाल ली। इस वारदात से प्रतीत हो रहा है कि शातिर लुटेरे पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम देने के लिए यहां पहुंचे थे। एक पुलिस अधिकारी के घर में वारदात को अंजाम देकर सीधे तौर पर आपराधिक तत्वों ने पुलिस के सुरक्षातंत्र को चुनौती देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें