फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हरियाणा और पंजाब के लोकपालों ने धरातल पर जानी मनरेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी की ओर 21 अगस्त से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। यहां हरियाणा और पंजाब मनरेगा के 37 लोकपालों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी क्रम में लोकपालों ने बजीदपुर का दौरा किया। लोकपालों ने इस दौरान धरातल पर मनरेगा के कार्यों को देखा। मज़दूरों से रुबरु होकर उनकी समस्याएं भी सुनीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि इस गांव में फिलहाल 168 जॉब कार्ड हैं और उन जॉब कार्डों में से सिर्फ 66 जॉब कार्ड पर लोगों ने काम किया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण के चौथे दिन वीरवार को शिविर के सहायक प्रॉफेसर कमलदीप सांगवान और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान के प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डॉ श्रीनिवास सज्जा के नेतृत्व में फील्ड वर्क के दौरान सभी लोकपालों व उच्चाधिकारियों ने गांव बजीदपुर का दौरा किया। उन्होंने मजदूरों को मनरेगा के बारे में जानकारी दी। इनमें 22 लोकपाल पंजाब और 15 लोकपाल हरियाणा के शामिल रहे। इस दौरान ग्राम सभा की बैठक भी आयोजित करवाई गई। एनआईआरडीए हैदराबाद के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर श्रीनिवास सज्जा ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से पंजाब और हरियाणा में लोकपालों को हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ रुरल डेवलपमेंट नीलोखेड़ी में 21 से 25 तक एक प्रशिक्षित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया है। उन्हें धरातल की जानकारी के लिए भ्रमण व निरीक्षण कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पाया कि इस गांव में फिलहाल 168 जॉब कार्ड हैं और उन जॉब कार्डों में से सिर्फ 66 जॉब कार्ड पर लोगों ने काम किया। कॉर्डिनेटर ने बताया कि लोकपालों द्वारा मनरेगा स्कीम के लाभार्थियों से रिकार्ड और अन्य समस्याओं के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें काम करने बहुत दूर जाना पड़ता है। उन्हेें ये नहीं पता कि एक बार काम के बाद कब काम मिलेगा।



बॉक्स
जॉबकार्ड नही मिले अपडेट
कुरुक्षेत्र के लोकपाल संजीव ने इस दौरान कुछ मजदूरों से काम संबंधी शिकायतें भी ली और उनका निवारण करने की बात कही। उन्होंने बताया कि कुछ के जॉबकार्ड अपडेटेड नहीं थे। नए जॉब कार्ड के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि काम के लिए एक रजिस्टर होना चाहिए।
विज्ञापन




बॉक्स
मिली कुछ शिकायतें, नोटिस किया जारी
जिला लोकपाल संजीव किरमच ने बताया कि लोकपालों ने मनरेगा के कार्यों को देखा। मनरेगा मज़दूरों से बातचीत की, उनको जागरुक किया। कुछ शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं, जिनका संज्ञान लेकर नोटिस जारी कर दिया गया। इस दौरान मनरेगा मजदूरों की समस्याएं व कुछ खामियां भी सामने आई हैं।



बॉक्स
हरियाणा व पंजाब के ये लोकपाल रहे शामिल
लोकपाल रामफल श्योकंद पंचकुला, जसविंदर सिंह कपूरथला सुभाष चंद्र अंबाला, शिव प्रसाद सोनीपत गुरुनेत्र सिंह पटियाला, दर्शन सिंह रेरू गुरदासपुर, इंदरजीत सिंह धालीवाल तरणतारन, जगदीश सिंह एसबीएस नगर, वरुण पूरी होशियारपुर, संजीव किरमिच कुरुक्षेत्र, जगदीश चंद्र सिरसा, नवीन दत्त हिसार, पंकज शर्मा पलवल, दीपक सिंह कंबोज फिरोज पुर, रविंदर चौहान नूंह, डॉ इनाम उर रहमान संगरूर, प्रवेश सचदेवा फाजिल्का, सरोज कुमारी पानीपत, गरीब सिंह पठानकोट, कृपा शंकर दुबे फरीदाबाद, सुखदीप कौर मोगा,
सुरजीत सिंह अमृतसर, सुरेश कपूर रोपड, हंसराज मोफरिया मानसा, सोमनाथ फतेहगढ़ साहब, केएल ढिंगरा पंचकुला, डॉ. एसएस रंगा रोहतक, बलबिंद्र सिंह मोहाली,
महिंद्र पाल भठिंडा, दर्शन सिंह जींद, रामपाल बरनाला, बलवान सिंह मुक्तसर साहब, एआर कमल जालंधर, सूबा सिंह यमुनानगर , पिपली खंड के एसईपीओ राजकुमार, मनरेगा के एबीपीओ राकेश सिंह, ग्राम सचिव यश पाल और सरपंच विक्रम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें