फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर के पास महिलाओं के सार्वजनिक शौचालयों पर ताले

Thu, 21 May 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महिला शौचालय पर लटका ताला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में ब्रह्मसरोवर के आसपास बनाए गए सार्वजनिक महिला शौचालयों पर ताले लटके हुए हैं। यहां आने वाली महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थिति यह है कि महिला शौचालयों के बाहर नशेड़ियों ने डेरा जमा रखा है, जिस कारण महिलाएं असुरक्षित महसूस करतीं हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार दिनदहाड़े भी नशेड़ी यहां बैठकर नशा करते दिखाई देते हैं। इससे महिलाओं में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। मौके पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि उन्होंने आज तक इन शौचालयों को खुला नहीं देखा। उनका कहना था कि महिलाओं को यात्रा के दौरान कई तरह की आपात स्थिति का सामना करना पड़ता है लेकिन यहां सुविधा के नाम पर सिर्फ बंद दरवाजे मिलते हैं। कई महिलाओं ने कहा कि यहां अब दोपहर में भी खुलेआम नशा होता है।
विज्ञापन


शौचालय की देखरेख कर रहे कर्मचारी ने बताया कि महिलाएं जरूरत पड़ने पर उनसे चाबी लेकर शौचालय इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि लगातार शौचालय खुले रखना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। कई बार नशेड़ी महिला शौचालयों के अंदर घुस जाते हैं और नशे की हालत में पड़े रहते हैं। अनहोनी की आशंका के चलते शौचालय बंद रखने पड़ते हैं। इस मामले को लेकर दो बार पुलिस में शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


खुलवाए जाएंगे शौचालयों के ताले : उपेंद्र
केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि सभी शौचालयों की जांच कराई जाएगी और जहां कोई भी कमी मिलेगी उसे दूर कराया जाएगा। ताले भी खुलवाए जाएंगें ताकि किसी भी महिला व पुरूष को परेशानी का सामना न करना पड़े।

कुरुक्षेत्र। महिला शौचालय पर लटका ताला। संवाद

कुरुक्षेत्र। महिला शौचालय पर लटका ताला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें