फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की मांग पर अब सोमवार व मंगलवार बाजार बंद रखने के आदेश किए रद्द : सुधा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि दुकानों को बंद न करने को लेकर व्यापारियों का एक संगठन शनिवार को उनसे मिला था। व्यापारियों से बातचीत कर और उनकी समस्याओं को सुनकर इस बारे गृहमंत्री अनिल विज से बातचीत की गई। सरकार के निर्देशानुसार गृह मंत्रालय द्वारा सोमवार और मंगलवार को बाजार बंद रखने बारे दिए गए आदेशों को वापस ले लिया गया है। अब दुकानों को बंद नहीं रखा जाएगा पूरा सप्ताह दुकानों को खोला जा सकेगा।
विज्ञापन

विधायक ने रविवार को बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक-4 के तहत भी नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। इन निर्देशों के अनुसार राज्य सरकारे केंद्र सरकार की सलाह के बिना कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर किसी भी प्रकार लॉकडाउन नहीं लगा सकेंगी। एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए अनुमति या ई-पास की जरूरत नहीं होगी, मेट्रो सेवा शुरू होगी, यात्री ट्रेनें, घरेलू यात्री विमान, वंदे भारत मिशन के तहत चल रही उड़ाने पहले की तरह चलती रहेंगी। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान आयोजन स्थल पर मास्क, डिस्टेंटिंग, थर्मल स्कैनिंग आदि की व्यवस्था अनिवार्य रुप से करनी होगी, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क और थियेटर अभी 30 सितंबर तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें