फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पांच लाख रुपए तक का मिलेगा ऋण : विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आर्थिक व सामाजिक स्थिति में सुधार लाने के लिए बैंकों के माध्यम से पांच लाख रुपये तक के ऋण दिलवाने की योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत जिला कुरुक्षेत्र के लिए 48 केसों का लक्ष्य रखा गया है। हरियाणा महिला विकास निगम के जिला प्रबंधक विजय ने कहा कि मातृ शक्ति उद्यमिता योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं की पारिवारिक वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम, केवल हरियाणा की महिला उद्यमी तथा ऋण के लिए आवेदन के समय महिला उद्यमी की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी वह इस योजना की पात्र होगी। आवेदक पहले से लिए गए ऋण का डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। योजना के तहत समय पर किस्त का भुगतान करने पर तीन वर्षों तक सात प्रतिशत ब्याज अनुदान राशि हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा दी जाएगी। योजना के तहत डेयरी उद्योग विभाग की सूची में शामिल नकारात्मक गतिविधियों तथा केवीआईबी को छोड़कर अन्य सभी गतिविधियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें