फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एलएनजेपी से संदिग्ध परिस्थितियों में कर्मी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल से संदिग्ध परिस्थितियों में एक कर्मी लापता हो गया है। कर्मी का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। लापता कर्मी विशाल निवासी खानपुर कोलियां अस्पताल में बतौर क्लर्क तैनात है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में रघबीर निवासी खानपुर कोलियां ने बताया कि उसका बेटा एलएनजेपी अस्पताल के आयुष्मान विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर (क्लर्क) में काम करता है। 27 जनवरी सुबह करीब 10 बजे विशाल किसी कार्य के लिए अस्पताल से बाहर गया था। उसके बाद विशाल अस्पताल वापस नहीं पहुंचाया और न ही घर आया। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। विशाल की बाइक और बैग अस्पताल से ही बरामद हुई है। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें