फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मेहरा गांव के राजन का शव यमुनानगर में जली हालत में मिला, सनसनी

विज्ञापन
लाडवा। राजन। फाइल फोटो
विज्ञापन
लाडवा। कस्बे के गांव मेहरा के राजन का शव पश्चिमी यमुना नहर किनारे यमुनानगर मे जली हालत में मिला है, जिसके बाद परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। वहीं फेसबुक पर वायरल पोस्ट के अनुसार राजन की हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा ग्रुप ने ली है। राजन लाडवा कुरुक्षेत्र के गांव मेहरा का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार वह पिछले लगभग एक साल से घर नहीं आया था और न ही इस दौरान उसने परिवार के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजन किसी बड़े गैंग का सक्रिय सदस्य था और वह कई मामलों में फरार चल रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के अनुसार दूसरे विरोधी ग्रुप ने उसकी हत्या की जिम्मेदारी ली है। वहीं बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय राजन का एक वर्ष का बेटा भी है। सरपंच सुरमुख सिंह के मुताबिक राजन मूल रूप से तलहेड़ी जिला अंबाला का रहने वाला था जबकि उनका परिवार पिछले अनेक वर्षों से मेहरा गांव में रहता है। राजन का एक और भाई है, लेकिन वह पिछले एक साल से परिजनों के संपर्क में नहीं था।थाना प्रभारी नरेश कुमार ने कहा कि उनके पास आधिकारिक जानकारी नहीं है। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से ही जानकारी प्राप्त हुई है। अभी मामले की जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें