कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विभाग को एमएम स्कूल की ओर से डीवीटी पंप मशीन भेंट की गई है। यह मशीन मरीजों में रक्त का प्रवाह बनाए रखने में मदद करेगी। इससे पैरों में रक्त के थक्के बनने का खतरा कम होगा। खासकर ऐसे मरीजों को लाभ मिलेगा जिनका चलना-फिरना कम होता है। ऑपरेशन के बाद लंबे समय तक बिस्तर पर रहने वाले मरीजों के लिए भी यह उपयोगी है। डीवीटी पंप पैरों पर विशेष आवरण के जरिये रुक-रुककर दबाव देता है। इससे पैरों की नसों में रक्त का प्रवाह बढ़ता है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव जितेंद्र जांगड़ा और एमएम मोंटेसरी स्कूल के निदेशक अंशुमन गुप्ता ने यह मशीन भेंट की। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुप मेहता और डॉ. गुंजन ने इसे मरीजों के लिए काफी उपयोगी बताया।