कुरुक्षेत्र। किडजी स्कूल कल्याण नगर के विद्यार्थियों ने फायर ब्रिगेड स्टेशन का दौरा किया और दमकल कर्मियों को उनकी सेवाओं और सुरक्षा के लिए आभार जताया। कक्षा जूनियर केजी-ए और जूनियर केजी-बी के विद्यार्थियों ने शिखक शिवानी शर्मा और गीता गर्ग के नेतृत्व में दमकल कर्मियों को स्वनिर्मित कार्ड और उपहार प्रस्तुत किए और उनकी बहादुरी और समर्पण की प्रशंसा की।
फायर ब्रिगेड स्टेशन अधिकारी संदीप ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे समाज में ऐसे नागरिक है, जो हमारे प्रयासों को पहचानते हैं और सराहते हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए प्रेरणा है कि हम अपनी सेवाएं निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ जारी रखें। इस दौरान बच्चों ने दमकल स्टेशन का दौरा किया और दमकल गाड़ियों और उपकरणों को देखा। दमकल कर्मियों ने बच्चों को दमकल स्टेशन से संबंधित जानकारी दी। प्रिंसिपल एकजोत कौर ने बताया कि यह दौरा बच्चों के लिए बहुत ही मूल्यवान था और उन्होंने दमकल कर्मियों के प्रति सम्मान और आभार की भावना विकसित करने में मदद मिली।