शराब के ठेकेदारों पर जान से मारने की नीयत से मारपीट करके फायर करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साहिल खान पुत्र रोशन अली इशरगढ़व रविंद्र पाल उर्फ गोलू पुत्र हरविंद्र सिंह वासी कोलापुर के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि 1 अगस्त को प्रवीण कुमार पुत्र राजा राम वासी गांव जाजनपुर (कैथल) ने शिकायत में कहा कि वह शराब की ठेकेदारी करता है तथा गांव खेड़ी मारकंडा और कसेरला के शराब के ठेके लिए हुए हैं। 31 जुलाई की शाम को वह अपनी साथी पारस उर्फ बिल्ला पुत्र साहब सिंह वासी बढोंदा वहरविंद्र सिंह उर्फ हेरी पुत्र रामकुमार वासी सेक्टर-5 के गांव कोलापुर में उनके जानकार से मिलने जा रहे थे। वहां पर पहले ही हरनेक सिंह पुत्र लाभ सिंह वासी मेहरा पहले से बैठा हुआ था। सब से मिलने के बाद वह सभी रात के समय कार में सवार होकर कोलापुर से कुरुक्षेत्र के लिये चल दिये थे। जब वह कौलापुर अड्डा पर पहुंचे तो एक रिटीज कार खड़ी दिखाई दी।
जैसे ही वह इशरगढ़ की तरफ मुड़े तभी उनकी कार परअचानक किसी ने फायर कर दिया था, जो गोली कार के पिछले शीशे पर लगी। जब तक वह कुछ समझते उनकी कार के पीछे एक फॉर्च्यूनर गाड़ी अड़ा दी। इससे बचकर जब वह लोग गांव इशरगढ़ से बोहलीवाली सड़क पर पाल धर्मशाला के पास पहुंचे तो पीछा कर फॉर्च्यूनर गाड़ी ने उनकी कार में पीछे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी गन्ना के खेत में जाकर पलट गई थी। इसके बाद वहां कई गाड़ियां आकर रुकी, जिनमें करीब 20 से 25 युवक हाथों डंडे, बिंडे, लोहे की रॉड लेकर उतरे और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उसमें से कुछ हमलावरों की पहचान सतबीर सिंह वासी जाल खेडी, दीपा वासीसभालखा लाडवा, राजू नैन वासी इशरगढ़, सोनूनैन वासी इशरगढ़, जगतार सिंह वासी खानपुर, अमित पंडित वासी ब्याना, सन्नी पंडित वासी कुरुक्षेत्र व सलिंद्र वासी चनारथल शामिल थे, जिनमें सतबीर सिंह वदीपा सभालखा ने उनको जान से मरने की नियत से अपने अवैध हथियार से चार से पांच राउंड फायर किए थे।
इनमें एक गोली कार की पीछे वाली खिड़की में लगी। शोर सुनकर वहां पर काफी लोग इकट्ठे होने लगे तो हमलावर मौका से भाग गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी सतबीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार नैन, अमित कुमार व कृष्ण कुमार ने आत्मसमर्पण कर दिया था तथा कारागार भेज दिया था। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी बकाया थी। गत दिवस पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराब के ठेकेदारों पर हमला करने का एक आरोपी साहिल खान गांव कोलापुर तथा दूसरा आरोपी रविंद्र पाल कोलापुर में मौजूद है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को काबू करके गिरफ्तार करके जेल दिया है।