फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 25.58 लाख से किरमच में लगीं लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव किरमच और मिर्जापुर की गलियों और फिरनियां रोशनी से जगमग हो उठी हंै। इसके लिए 25.58 का बजट खर्च किया गया है।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने इन स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन किया जिसके लिए दोनों गांव में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हरियाणा ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री ने गांव किरमच में गलियों और फिरनियों में 13 लाख 29 हजार की लागत से लगी 60 लाइटों तथा गांव मिर्जापुर में 12 लाख 29 हजार की लागत से फिरनी पर लगी 55 लाइटों का उदघाटन किया। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करने के लिए बजट उपलब्ध करवाया है। इस बजट से लोगों की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। सरकार का प्रयास है कि समाज के हर व्यक्ति की मांग को पूरा किया जाए और लोगों की आशा के अनुरूप विकास कार्य पूरे करवाएं जाए। सरकार ने बिना भेदभाव के हर गांव और शहर में सामान रूप से विकास कार्य किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें