फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 7 डिग्री पर ठिठुर रही जिंदगी, शीतलहर ने बढ़ाई ठंड

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कड़ाके की ठंड के बीच गांव सुंदरपुर के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल। संवाद 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कड़ाके की ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने से ठिठुरन बढ़ी और शीतलहर भी लगातार मुश्किलें बढ़ा रही है। दिनभर ठंड कंपकंपाती रही। छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली शीतलहर ने और भी मुश्किलें बढ़ा दी। दिन के समय कोहरा कुछ हल्का रहा तो धूप भी न के बराबर खिली जिससे ठंड से कोई राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री तक दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को न्यूनतम पारा लुढ़क कर छह डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ममता का कहना है कि वीरवार को बारिश की संभावना जताई जा रही है जिसके बाद ठंड और बढ़ेगी।
गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बनी कड़ाके की ठंड
कड़ाके की ठंड से हर कोई कंपकंपा रहा है लेकिन किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर है। बढ़ती ठंड गेहूं की फसल के लिए वरदान मानी जा रही है। कृषि विशेषज्ञ एवं कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि अभी ठंड और बढ़ेगी जिससे गेहूं की फसल में और फायदा होगा। उनका कहना है जितनी ठंड ज्यादा होगी, उतनी ही गेहूं की बढ़वार रुकेगी लेकिन फुटाव भी उतना ही बढ़ेगा। इससे पैदावार बंपर होगी। पिछले साल 2.44 लाख क्विंटल पैदावार हुई थी। उनका कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार ठंड देरी से शुरू हुई है और देरी तक ही रहने की संभावना है जिसका और फायदा होगा। जिले में एक लाख 16 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई की हुई है।
विज्ञापन


- यातायात पर असर, शताब्दी से लेकर मेल-एक्सप्रेस तक लेट



कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें सोमवार को अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चलीं जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी की मेल, एक्सप्रेस और शताब्दी ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण स्टेशन पर यात्री घंटों इंतजार करते नजर आए।



11077 झेलम एक्सप्रेस करीब एक घंटा 30 मिनट की देरी से पहुंची। इसी तरह 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस करीब सात घंटे 30 मिनट लेट रही। 12311 हावड़ा-कालका मेल करीब 11 घंटे 30 मिनट देरी से चली, जबकि वापसी में 12312 कालका-हावड़ा मेल भी करीब दो घंटे लेट रही। इसके अलावा 12716 सचखंड एक्सप्रेस करीब तीन घंटे, 14680 अमृतसर-दिल्ली एक्सप्रेस पांच घंटे 30 मिनट और 12011 कालका शताब्दी एक्सप्रेस लगभग पांच घंटे देरी से चली। स्थानीय रूट की ट्रेनों में 11841 खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस करीब पांच घंटे 30 मिनट और 11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस लगभग तीन घंटे लेट रही। ट्रेनों की देरी से कामकाजी यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है। यात्री ट्रेनों की व्यवस्था जांच कर ही घर से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें