फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में स्थापित किए गए लीगल सर्विसेज क्लीनिक : सीजेएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज के दिशानिर्देशानुसार विभिन्न गांवों में लीगल सर्विसेज क्लीनिक स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि इन क्लीनिकों में ब्लॉक लाडवा के गांव मेहरा में लक्ष्मण चौपाल, थानेसर ब्लॉक के गांव फतुहपुर के कम्युनिटी सेंटर में, ब्लॉक इस्माइलाबाद के गांव झांसा के सरपंच कार्यालय में, ब्लॉक बाबैन के गांव बेरथला के ग्राम सचिवालय में, पिपली ब्लॉक के गांव बिहोली के ग्राम सचिवालय में, ब्लॉक लाडवा के गांव गुढ़ा के पंचायत घर में, थानोसर ब्लॉक के गांव धुराला के राजीव गांधी सेवा केंद्र में तथा गांव ज्योतिसर के सरपंच कार्यालय में , शाहबाद के गांव शरीफगढ़ के पंचायत घर में लीगल सर्विसेज क्लीनिक संचालित हैं।

उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों में प्रत्येक बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वॉलंटियर्स द्वारा आसपास के गांवों में आमजन को नालसा , हालसा की विभिन्न योजनाओं, अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निशुल्क कानूनी सहायता , नालसा हैल्पलाईन नंबर 15100, व लीगल सर्विसेज क्लीनिक के बारे में जानकारी दी जाती है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक रविवार को दोपहर तीन बजे से सायं छह बजे तक पैनल अधिवक्ता इन निर्धारित स्थानों पर बैठकर ग्रामीणों को कानूनी परामर्श एवं आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें