फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ग्लोबल वार्मिंग उभरते संक्रामक रोगों के लिए एक वैश्विक चेतावनी पर दिया व्याख्यान

Fri, 29 Aug 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  वैश्विक चेतावनी विषय पर व्याख्यान में विचार रखते डॉ. समुंदर कौ​शिक। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन

विज्ञापन
धरती माता का सम्मान करें यह हमारी रक्षा करेगी : डॉ. कौशिक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के जैव प्रौद्योगिकी केंद्र के डॉ. समुंदर कौशिक ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पर्यावरण अध्ययन संस्थान में ग्लोबल वार्मिंग उभरते संक्रामक रोगों के लिए एक वैश्विक चेतावनी विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि हमें धरती माता का सम्मान करना होगा तभी वो हमारी रक्षा करेंगी।
जलवायु परिवर्तन केवल एक पर्यावरणीय संकट ही नहीं बल्कि जन स्वास्थ्य के लिए एक बढ़ता हुआ खतरा भी है। डॉ. कौशिक ने वेक्टर जनित रोगों, गर्मी से संबंधित बीमारियों और बदलते पारिस्थितिक तंत्रों के कारण रोग जनकों और विषाणुओं के प्रसार की बढ़ती घटनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने चुनौतियों से निपटने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान, सतत प्रथाओं और जागरूकता कार्यक्रमों की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। संस्थान के निदेशक प्रो. जितेंद्र शर्मा ने अतिथि पौधा और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। प्रो. जितेंद्र शर्मा ने कहा कि इस तरह के व्याख्यान ज्ञान को बढ़ाते हैं और छात्रों के साथ-साथ शोधकर्ताओं को भी प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण अध्ययन, जैव प्रौद्योगिकी और वनस्पति विज्ञान विभाग के लगभग 150 छात्र और शोधार्थी इस व्याख्यान में शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन डॉ. पूजा अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर प्रो. नरेंद्र सिंह, प्रो. रमन सैनी, डॉ. हरदीप राय शर्मा, डॉ. मीनाक्षी सुहाग, डॉ. पूजा अरोड़ा, डॉ. दीप्ति, डॉ. भावना दहिया, डॉ. आशीष प्रसाद, डॉ. अमिता शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें