पिहोवा। मां पीतांबरा शक्तिपीठ धनीरामपुरा में माता बगलामुखी का पांच दिवसीय प्रकटोत्सव महायज्ञ मे
पिहोवा। मां पीतांबरा शक्तिपीठ धनीरामपुरा में चल रहा माता बगलामुखी का पांच दिवसीय प्रकटोत्सव महायज्ञ पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ रविवार को संपूर्ण होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य यजमान सांसद नवीन जिंदल ने शिरकत की।
नवीन जिंदल ने कहा कि संत महापुरुष समाज के मार्गदर्शक होते हैं। एक चरित्रवान और आदर्श राष्ट्र के निर्माण में संत समाज की भूमिका अग्रणी होती है।
महंत भीम पुरी ने बताया कि जिंदल परिवार लंबे समय से मंदिर से जुड़ा हुआ है। बाऊजी ओपी जिंदल के समय से पीठ में हर तरह से सहयोग उन्हें मिलता रहा है। उन्हीं की तरह सांसद नवीन जिंदल के सहयोग से यहां कई निर्माण कार्य पूरे हुए। इस मौके पर स्वामी महेश पुरी, स्वामी शिवदयाल पुरी, महंत कमला पुरी, विपिन काहडा, अवतार वालिया, राहुल पंचौली, संयम छपरा, गुरिंद्रजीत नत, महिला मंडलाध्यक्ष गीता शर्मा, देवेंद्र जिंदल, सुशील बंसल, जेपी मेहला रामगढ रोड़, संदीप मोर स्योंसर, रमेश ककराला, कैलाशनाथ, जगदीश कानूनगो, सुरेंद्र पहलवान ईस्हाक, रामपाल उपस्थित थे। संवाद