फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई रेल लाइन बिछाने की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों ने बजाया बिगुल  

Mon, 02 Jan 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विधायक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नए साल की शुुरुआत पर कुरुक्षेत्र से जगाधरी तथा पटियाला तक नई रेल लाइन बिछाने की मांग पर अडिग सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने रविवार को रेलवे रोड पर अनशन, सत्याग्रह एवं धरना 31 दिसंबर की तरह शांतिपूर्वक ढंग से किया। विधायक सुभाष सुधा बाद दोपहर मौके पर गए और अनशनकारियों की मांगें सुनते हुए विचार-विमर्श भी किया। इस दौरान अनशनकारियों ने विधायक को ज्ञापन भी सौंपा, जिसपर विधायक ने हरसंभव प्रयास का आश्वासन देकर दोनों सदस्यों को जूस पिलाते हुए अनशन समाप्त कराया। रेल यात्री कल्याण समिति एवं लोक स्वराज अभियान के संयुक्त तत्वाधान में लगाए दो दिवसीय शिविर में समिति चेयरमैन सतपाल गुप्ता तथा संरक्षक सीताराम दयौरा ने अनशन रखा, जबकि मदन धीमान, सत्यप्रकाश गर्ग तथा गौरव गर्ग आदि सत्याग्रह में शामिल रहे।
विज्ञापन

              
समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने कहा कि रेलवे तथा यात्रियों से संबंधित मांगों को लेकर समय-समय पर कई सांसदों ने चुनाव के समय यहां नई लाइन बिछाने का वादा किया था, लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। पिछले ढाई वर्ष में केंद्र सरकार ने रेल बजट में यहां के लिए कोई सौगात नहीं दी। इस पुरानी मांग को लेकर जनता के सहयोग से संघर्ष शुरू किया है। कहा कि यह लाइन बन जाने से कुरुक्षेत्र आने वाले श्रद्धालुओं को हरिद्वार के प्रमुख तीर्थों पर जाने की सहूलियत मिल सकेगी। इसके साथ ही व्यापार भी बढ़ेगा तथा रोजगार के अवसर पर बनेंगे। रविवार को विधायक सुभाष सुधा ने विभिन्न मांगों को लेकर दो दिन से जारी अनशन आश्वासन देकर खुलवाया।       

मुख्य मांग कुरुक्षेत्र-जगाधरी नई रेल लाइन बनाने की                   
अभियान के संयोजक एडवोकेट विष्णु भगवान अग्रवाल ने बताया कि उनकी मुख्य मांग कुरुक्षेत्र-जगाधरी नई रेल लाइन बनाने की रही, जोकि वाया लाडवा-रादौर से होते हुए जगाधरी रेलवे स्टेशन से मिलाई जाए। इससे कुरुक्षेत्र को ही नहीं बल्कि जगाधरी, करनाल, कैथल, जींद, रोहतक, भिवानी, हिसार, सिरसा तथा पंजाब के यात्रियों को फायदा होगा। इसके अलावा हुडा के सेक्टर-13 की तरफ लगती टिकट खिड़की को स्थायी रूप से खोलने की दूसरी मुख्य मांग रही। वहीं एक अन्य बड़ी मांग शाहाबाद स्टेशन पर पहले से रुकने वाली भठिंडा एक्सप्रेस तथा पठानकोट एक्सप्रेस को पूर्व समय सारणी के मुताबिक रोके जाने की है। इससे शाहाबाद समेत विभिन्न स्थानों से आए यात्रियों को लाभ मिलेगा। चौथी मांग कुरुक्षेत्र से जींद-नरवाना की सवारी गाडिय़ों के लिए रेलवे लाइन का विद्युतीकरण करने की है, जिससे जनता को ही नहीं बल्कि रेलवे को भी फायदा होगा। वहीं रेल गाड़ी नंबर 54037 तथा 54039 को रोहतक तक करने, जिससे बीमार लोगों को पीजीआई में इलाज कराने में मदद मिल सकेगी। इसके साथ ही चंडीगढ़-बांद्रा एक्सप्रेस (22454) का कुरुक्षेत्र जंक्शन पर ठहराव किया जाए। इससे माउंट आबू जाने वाले कुरुक्षेत्र के श्रद्धालुओं को फायदा होगा, जोकि अंबाला या करनाल से माउंट आबू के लिए ट्रेन पकड़ते हैं।       
विज्ञापन

              
विंडो नहीं खोल सकते तो ई-टिकट घर उधर बना दो....             
अनशन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं सतपाल गुप्ता एवं विष्णु भगवान अग्रवाल ने कहा कि यदि सेक्टर-13 की तरफ लगती टिकट विंडो स्थायी रूप से नहीं खोल सकते तो कम से कम एक ई-टिकट घर ही वहां स्थापित कर दिया जाए। इससे यात्रियों टिकटों के लिए इधर-उधर भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। समिति तथा अभियान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि उनकी मांगों पर यदि जल्द ही अमल नहीं हुआ तो वे व्यापक स्तर पर आंदोलन छेड़ेंगे।                    
     
मांगों को पूरा कराने को तत्पर: सुधा             
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन को लेकर तमाम समस्याओं और मांगों को पूरा कराने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और सांसद राजकुमार सैनी को साथ लेकर केंद्र से रेलवे से संबंधित तमाम समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। कहा कि वे सेक्टर-13 की ओर वाली खिड़की को स्थायी रूप से खुलवाने के लिए रेलवे अधिकारियों से बातचीत करेंगे। इसके अलावा नई रेल लाइन बिछाने के लिए भी सीएम से विशेष तौर पर मांग रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें