फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रामलीला मंच पर लक्ष्मण मूर्छा प्रसंग का किया गया मंचन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रामलीला का मंचन करते जयश्री शारदा रामलीला एवं दशहरा सोसायटी के कलाकार। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नेताजी सुभाष पार्क के नजदीक रामलीला में सोमवार रात्रि लक्ष्मण मूर्छा, हनुमान की ओर से वैद्य सुषेण को लंका से उठाकर लाना और संजीवनी बूटी आदि प्रसंगों के दृश्य दिखाए गए। पार्षद परमवीर सिंह प्रिंस, समाजसेवी नवकेतन गोयल, व्यवसायी सन्नी गाबा, तीर्थ पुरोहित सहल मिश्रा एवं मास्टर नवीन कुमार ने श्रीराम आरती में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रामलीला के प्रधान सतीश शर्मा, उप प्रधान सोहन लाल काकयान, महासचिव नरेश चौधरी सहित अन्य सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत करके स्मृति चिह्न प्रदान किया। मुख्यातिथि नवकेतन गोयल ने दर्शकों से आह्वान किया कि वे भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं तभी रामलीला दर्शन सार्थक होगा। मंच पर दिखाया गया कि लंका की रणभूमि में महावीर लक्ष्मण को असंख्य राक्षसी सेना से घिरा देख हनुमान क्रोध में भरकर एक बडा विशाल पर्वत उखाड़ कर रावण की ओर दौड़ पड़े।
उनका तेज करोडों सूर्यों की आभा को भी लज्जित करता है। वे भयंकर सिंहनाद करते हुए राक्षसी सेना पर टूट पड़ते हैं और पर्वत के नीचे कई हजार राक्षस मारे जाते हैं। इसके बाद रावण को ललकारते हुए उसकी छाती पर मुष्टिका प्रहार (मुक्का मारना) करते हैं जिससे वह अचेत हो जाता है। अगले दिन रावण का पुत्र मेघनाद युद्ध में डटता है जिसके प्रहार से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। विभिशण के कहने पर वे लंका से वैद्य सुषेन को उठा लाते हैं, वैद्य के परामर्श पर वे हिमालय पर्वत पर संजीवनी बूटी लेने पहुंचते हैं। रावण के कहने से मायावी कालनेमि राक्षस उनका रास्ता रोकता है। मल्ल युद्ध में कालनेमि राक्षस मारा जाता है।
विज्ञापन

रामलीला के कलाकारों में सुमित गर्ग ने राम, सचिन शर्मा ने लक्ष्मण, पीतांबर ने हनुमान, संजीव कौशिक ने रावण, चीनी भाई ने सुग्रीव, धर्मेश भारद्वाज ने मेघनाद, यशपाल सैनी ने अंगद, श्रीनिवास गोयल ने वैद्य सुषेण, गोविंद यादव ने विभीषण, भजन सिंह ने कालनेमी, पलविंदर ने जामवंत, जसपाल, अथर्व और लव कुमार आदि ने वानर सेना का अभिनय किया।

कुरुक्षेत्र। रामलीला का मंचन करते जयश्री शारदा रामलीला एवं दशहरा सोसायटी के कलाकार। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें