फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वकीलों ने नहीं किया अदालती काम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कामकाज ठप रखने के दौरान कोर्ट परिसर में अपने-अपने बस्ते पर बैठे वकील व अन्य कर्मी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वकीलों ने बुधवार को भी अपना कामकाज ठप रखा। उन्होंने न्यायिक कार्य करने के लिए अदालतों में पेशी नहीं की। इसके बजाय, वे अपने चैंबरों पर ही आंदोलन पर चर्चा करते रहे। जिला न्यायालय परिसर के साथ-साथ पिहोवा और शाहाबाद न्यायिक परिसरों में भी सूनापन छाया रहा। परिसर में अधिकतर कुर्सियां खाली दिखाई दीं।
विज्ञापन

वकीलों के कामकाज ठप रखने से विभिन्न मामलों के पक्षकारों और वादकारियों को परेशानी हुई। अनेक मामलों में उन्हें महज आगे की तारीख लेकर लौटना पड़ा। हर रोज सामान्यत: 700 से ज्यादा मामले प्रभावित होते हैं। अब तक हजारों मामलों पर इसका असर पड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें