कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भगवद्गीता प्राथमिक विद्यालय बालघर में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा अरुण से लवयांश और इशांत प्रथम, कक्षा उदय से किशन प्रथम व प्रियांशु द्वितीय, कक्षा प्रभात से दिव्यांशी प्रथम व श्रुति द्वितीय स्थान पर रहे। खेल उत्सव में प्रबंध समिति अध्यक्ष सतपाल शर्मा, उपाध्यक्ष केवल कृष्ण, प्रबंधक जीवन मौदगिल व प्रधानाचार्या चेतना वशिष्ठ द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर प्रीतम ग्रोवर एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंध समिति अध्यक्ष सतपाल शर्मा द्वारा ध्वजारोहण व भव्य मार्च पास्ट के साथ हुई। अध्यक्ष ने खेल भावना और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व पर बल दिया। इस दौरान करवाई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रत्येक कक्षा से बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम व द्वितीय स्थान भी प्राप्त किए।