इस्माईलाबाद भंडारे में भोजन वितरित करते जय माता वैष्णो देवी सेवा समिति के सदस्य । विज्ञप्ति
इस्माईलाबाद। जय माता वैष्णो देवी सेवा समिति के तत्वावधान में सेक्टर-12, पीजीआई चंडीगढ़ में 13वां भंडारा आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष सपन बंसल ने बताया कि संस्था महीने के दूसरे शुक्रवार को पीजीआई चंडीगढ़ में नियमित रूप से भंडारा लगाती है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और असहाय लोगों की हर संभव सहायता करना है। बंसल ने यह भी बताया कि समाज सेवा के इस अभियान में विभिन्न क्षेत्रों के लोग लगातार संस्था से जुड़ रहे हैं। इस दौरान संरक्षक ऋषि बंसल, अध्यक्ष सपन बंसल, चेयरमैन खुशपाल सिद्धू, संदीप गर्ग आदि उपस्थित रहे। संवाद
इस्माईलाबाद भंडारे में भोजन वितरित करते जय माता वैष्णो देवी सेवा समिति के सदस्य । विज्ञप्ति