फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्व. महावीर सिंह इनसां ने श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय को दिया देहदान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देहदाता के सम्मान में रचना शरीर विभाग द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि एवं अंतिम सम्मान म
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान में सिरसा निवासी स्वर्गीय महावीर सिंह इनसां की पार्थिव देह का स्वेच्छा से देहदान किया गया। यह कार्य भावी वैद्यों के प्रशिक्षण को और अधिक व्यावहारिक, वैज्ञानिक और प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगा। देहदान के माध्यम से विद्यार्थियों को मानव शरीर की वास्तविक संरचना को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्राप्त होता है। इससे उनका ज्ञान केवल पुस्तकीय न रहकर व्यावहारिक रूप में विकसित होता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए देहदाता के सम्मान में रचना शरीर विभाग की ओर से श्रद्धांजलि व अंतिम सम्मान (ओथ सेरेमनी) का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी उपस्थितजनों ने मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। रचना शरीर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश वत्स ने देहदाता व उनके परिजनों का आभार जताया और कहा कि देहदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि देहदान चिकित्सा शिक्षा की आधारशिला है। ऐसे महान निर्णय न केवल विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करते हैं बल्कि समाज में मानवीय मूल्यों, सेवा भावना और जागरूकता को भी सशक्त करते हैं। इस मौके पर रचना शरीर विभाग के पीजी स्कॉलर व यूजी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। देहदाता के सम्मान में रचना शरीर विभाग द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि एवं अंतिम सम्मान म

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें