फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 10 सितंबर से अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराने का लिया फैसला, प्रदेशभर के सवा लाख विद्यार्थी घर बैठे दे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कोविड-19 के दौर में मंगलवार को अधिसूचना जारी करते हुए अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 10 सितंबर से कराने का फैसला लिया है, जबकि पीजी की परीक्षाएं 15 सितंबर से आयोजित की जाएगी। प्रदेशभर के करीब सवा लाख विद्यार्थी अपने घर बैठे परीक्षाएं देंगे। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा के दिन प्रश्न पत्र सुबह 10 बजे तक अपलोड कर दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को नियमित प्रश्नों के मुकाबले आधे प्रश्नों के उत्तर देने होंगे और उसके अनुरूप ही परीक्षा का समय भी कम कर दिया गया है।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को अधिकतम अपने उत्तर 20 पृष्ठों में लिखने होंगे और प्रश्नपत्र डाउनलोड करना, प्रश्नों के उत्तर लिखना और उसको पीडीएफ बनाकर अपलोड करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। केयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुक्म सिंह ने बताया कि विवि प्रशासन द्वारा शीघ्र ही विद्यार्थियों के अनुक्रमांक विश्वविद्यालय की वेबसाइट और विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। यदि किसी परीक्षार्थी का अनुक्रमांक लिस्ट में नहीं आता तो वो परीक्षा शाखा या अपने कॉलेज को ईमेल कर इस बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा प्रेक्टिकल की परीक्षा कॉलेज, संस्थान और विभाग स्तर पर ही आयोजित की जाएगी। विवि प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र डाउनलोड करके परीक्षा संबंधी विवरण और अनुक्रमांक लिखना होगा। परीक्षार्थी ए-4 साइज पेपर पर प्रश्नों के उत्तर स्वयं लिखेगा, उसके पश्चात स्कैन करके उसकी पीडीएफ फाइल बनाकर संबंधित विभाग, संस्थान व कॉलेज की ईमेल पर भेजेगा। कोई भी परीक्षार्थी अपना मोबाइल नंबर या अन्य कोई सूचना उत्तर पुस्तिका में नहीं देगा। इस संदर्भ में विस्तृत सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कार्यवाहक कुलपति डॉ. नीता खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार से प्राप्त अधिसूचना क्रमांक केडब्ल्यू 18/79-2020 एलआईएनपी(4) दिनांक 11 अगस्त 2020 की अनुपालना करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने पूरे प्रदेश में पहल करते हुए सभी यूजी/पीजी टर्मिनल सेमेस्टर/वर्ष के नियमित, दूरवर्ती पाठ्यक्रमों तथा प्राईवेट विद्यार्थियों की परीक्षाएं, कानून विषयों को छोड़कर 10 सितंबर से आयोजित करने का निर्णय लिया है। पीजी की परीक्षाएं 15 सितंबर से आरंभ होंगी। बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते विद्यार्थियों के हितों और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए ही परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है। कहा कि विश्वविद्यालय के डीन और संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों से विचार-विमर्श करके परीक्षाएं इस तरह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

16 से 25 के बीच होंगी नेट की परीक्षा, विद्यार्थी परेशान : मोहित
एसएफआई के कैंपस अध्यक्ष मोहित बूरा ने कहा कि विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर 10 सितंबर से परीक्षाएं लेने का फैसला लिया है, लेकिन 16 से 25 सितंबर के बीच नेट की परीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि बहुत सारे विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने यूजीसी, सीएसआईआर, नेट की परीक्षा के लिए आवेदन किया हुआ है। इसी बीच परीक्षाएं लेने से विद्यार्थियों के बीच असमंजस की स्थिति उत्पन्न होगी और इसका प्रभाव परीक्षाओं पर पड़ेगा।
विश्वविद्यालय ने अब तक जारी नहीं की डेटशीट : हिमांशु
एबीवीपी के कैंपस संयोजक हिमांशु ठाकुर ने कहा कि एबीवीपी शुरुआत से ही परीक्षा के विभिन्न विकल्पों को अपनाकर मूल्यांकन के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित करने के पक्ष में रहा है। प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा टर्मिनल एवं अंतिम वर्ष की परीक्षा 10 सितंबर से लेने का फैसला लिया है, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभी तक विभिन्न कक्षाओं की डेटशीट जारी नहीं की, जबकि परीक्षाओं के केवल 15 दिन शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें