फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 700 जगह मिला लार्वा, 750 को नोटिस

Sun, 10 Aug 2025 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विभाग की टीम को जिले में रोजाना 90 से 100 जगहों पर डेंगू का लारवा मिल रहा है। अभी तक विभाग करीब 17 हजार जगहों पर डेंगू का लारवा नष्ट करा चुका है। सप्ताहभर में विभाग को करीब 700 जगहों पर डेंगू का लारवा मिल चुका है। विभाग अभी तक 750 लोगों को नोटिस थमा चुका है। इतनी भारी संख्या में डेंगू का लारवा मिलना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

काफी संख्या में लारवा मिलने को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी गंभीरता बरत रहा है लेकिन कभी भी स्थिति बदल सकती है। पिछली बार भी डेंगू ने अचानक से दस्तक दी थी। 2020 से लेकर अब तक 2024 में ही डेंगू के सबसे ज्यादा 284 मामले आए है।
साल 2020 में डेंगू के पांच , 2021 में 129, 2022 में 104, 2023 में 263 लोग डेंगू की चपेट में आए। डेंगू के लारवा बढ़ने के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। विभाग की 135 टीमें निरंतर लोगों से संपर्क बनाए हुए है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 7076 घरों की जांच की जहां पर टीम को 90 जगहों पर लारवा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें