फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान में गांजा रखने वाला मकान मालिक गिरफ्तार, रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान से दो क्विंटल 79 किलो 640 ग्राम गांजा बरामद होने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रुलिया राम वासी गांधी नगर ने मकान में मिट्टी के नीचे गांजा छुपा कर रखा था। पुलिस ने आरोपी को 10 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उप-सुभाष चंद्र ने बताया कि 05 जुलाई को सिटी थाना पुलिस टीम को रुलिया राम के सिल्वर सिटीमें आरएस फायर वर्क्स के पीछे वाली गली के मकान में भारी मात्रा में गांजा होने की पुख्ता जानकारी मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने डीएसपी नरेंद्र सिंह को साथ लेकर मौके पर छापेमारी कर दी। जांच के दौरान टीम को मकान से कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने गहनता से कमरे के अंदर मिट्टी को खोदकर देखा था। खुदाई करने पर पुलिस को प्लास्टिक के कट्टों बरामद हुए, जिसकी जांच की गई तो उसमें से दो क्विंटल 79 किलो 640 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। थाना शहर थानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की थी। बुधवार को पुलिस ने टीम मामले में गहनता से जांच करते हुए एक आरोपी रुलिया राम को गिरफ्तार करके 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है तथा मामले की चांज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें