फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लगाई 3 लाख 45 हजार 215 डोज, अभी मिशन अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुरुक्षेत्र में आमजन को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए अब तक 3 लाख 45 हजार 215 डोज दी जा चुकी है। इनमें से 2 लाख 76 हजार 861 प्रथम डोज तथा 68 हजार 354 दूसरी डोज का आंकड़ा शामिल है, लेकिन अभी मिशन अधूरा है। स्वास्थ्य विभाग रोजाना वैक्सीनेशन सेंटर और शिविरों में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगा रहा है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने वीरवार को देर सायं जारी एक रिपोर्ट में कहा कि कुरुक्षेत्र में पीएम जेएवाई के तहत 22 अस्पताल पैनल पर लिए गए है। इनमें से 13 अस्पतालों को कोविड-19 के लिए पंजीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राजकीय अस्पतालों में ही वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है और किसी भी प्राइवेट अस्पताल में पीएम जेएवाई के तहत वैक्सीनेशन नहीं किया जा रहा है। वीरवार को राजकीय अस्पतालों में 1618 लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए वैक्सीनेशन किया गया। इस प्रकार इस जिले में 22 जुलाई तक कुल 3 लाख 45 हजार 215 डोज दी जा चुकी है। बताया कि कुरुक्षेत्र में संभावित तीसरी लहर के संक्रमण से बचाव के लिए जल्द से जल्द अपनी टर्म के अनुसार कोरोना बचाव का टीका लगवाएं, क्योंकि वैक्सीनेशन ही कोरोना के संक्रमण से बचाने का अभी तक एकमात्र उपाय है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को अभी भी सतर्क रहना चाहिए और मास्क का नियमित रूप से प्रयोग करना चाहिए तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचने के साथ-साथ सामाजिक दूरियां बनाकर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें