फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि खरीद-फरोख्त में 30 लाख रुपये हड़पे

Sat, 24 May 2014 11:56 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भूमि खरीद-फरोख्त में एक व्यक्ति से 30 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


इस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराते हुए कुरुक्षेत्र के गांव लुखी निवासी शीशपाल ने आरोप लगाया कि चार लोगों ने मिलकर लाखों की ठगी की है।

शिकायतकर्ता ने बताया है कि वह कुछ भूमि खरीदना चाहता था। एक दिन उसकी मुलाकात शहर में गांव भैंसीमाजरा निवासी सत्यावान, राजबीर, रोहताश व एक अन्य से हुई। इन्होंने उसे बातों ही बातों में बताया कि उनके पास कुछ जमीन है, जोकि बिकाऊ है।

वह आरोपियों की बातों में आ गया और उसने उनके द्वारा बताई गई भूमि खरीदने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने उपरोक्त लोगों ने जमीन के कागजात व रजिस्ट्री दिखाते हुए बताया कि यह बिकाऊ है।
विज्ञापन


उनके जाल में फंसकर शिकायतकर्ता ने आरोपियों को पांच लाख रुपये नकद दिए और 25 लाख रुपये का चेक दे दिया।

बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि जिस भूमि के कागजात उसे दिखाए थे वह नकली थे और उसके साथ धोखा हुआ है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी सत्यावान, राजबीर, रोहताश व इनके अन्य साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें