फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर कोर्ट की पेशी से लोट रहे भांजे व मौसा पर दागी गोलियां, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर कोर्ट से पेशी भुगतकर घर लौट रहे कार सवार मौसा और भांजे पर अज्ञात हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते दो गोलियां दाग दी। इस घटना में दोनों कार सवार बाल-बाल बच गए। इस दौरान हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। उधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में जिला अंबाला के थाना नगल मुजफरा निवासी दलविंदर सिंह ने बताया कि उसके मामा शिवराम गांव चढूनी जाटान तहसील शाहबाद की शादी 12 वर्ष पूर्व गांव होली थाना बराड़ा निवासी नीलम के साथ हुई थी। शादी के करीब छह साल बाद उसके मामा की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसकी मामी नीलम ने दूसरी शादी गांव बुलाई जिला कुरुक्षेत्र में कर ली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि नीलम ने उसके मामा के हिस्से की जमीन साढ़े तीन एकड़ अपने नाम करवा ली थी। इस जमीन पर उसकी मां इंद्रजीत कौर और मौसी सलिंद्र कौर का भी हिस्सा बनता है, लेकिन उसकी मामी नीलम उस जमीन को हड़पना चाहती है। उसकी मां और मासी ने नीलम के खिलाफ शाहाबाद कोर्ट में केस किया हुआ है। शिकायतकर्ता ने कहा कि इसी केस की पैरवी वह और उसका मौसा बलबीर सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को वह और उसका मौसा कार में शाहाबाद कोर्ट आए थे। कोर्ट में पेशी के बाद वह दोनों गांव चढूनी जाटान में रिश्तेदारी की शादी में चले गए। दोपहर करीब 2 बजे गांव शरीफगढ़ के नजदीक पीछे से आई काले रंग की कार में बैठे व्यक्ति ने उसकी कार पर फायरिंग कर दी। ये गोली उसकी कार के बांई साइड के शीशे में आकर लगी। शिकायतकर्ता ने बताया कि हमलावरों की गाड़ी में पिछली सीट पर एक युवक ने अपना मुंह व हाथ में पकड़ी पिस्टल को कार से बाहर निकाला और उसके मौसा बलबीर सिंह को जान से मारने की नीयत से कार पर पिस्टल से फायर कर दिया, जो कि उनकी कार के सामने वाले बड़े शीशे पर लगा। गोली लगने से कार का शीशा तिड़क गया और वह और उसका मौसा बाल-बाल बच गए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि यह हमला उसकी मामी के सगे भाई ने किया है, जो फायर करने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें