फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 करोड़ की लागत से होगा लाडवा का कायाकल्प

Sun, 29 May 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
सीएम काो गदा भ्‍ाेंट करते विध्‍ाायक सैनी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को लाडवा रैली में क्षेत्र के लिए दिल खोलकर घोषणाएं की। पिपली से लेकर लाडवा तक करीब 150 करोड़ के कामों की घोषणा सीएम ने की है। इनमें जहां पिपली के 10 एकड़ जमीन पर भव्य और आधुनिक बस स्टैंड बनाना शामिल है तो वही थानेसर, शाहाबाद और लाडवा में बड़े उद्योग लगाने की कवायद भी शामिल है। सीएम रविवार को लाडवा अनाजमंडी परिसर में आयोजित विशाल विकास रैली में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि लाडवा हलके का नवनिर्माण पर राज्य सरकार की तरफ से विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं पर करीब 150 करोड़  रुपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में किसी जनसभा में घोषणा किए बिना 115 करोड़ रुपए की राशि विकास कार्यों पर खर्च की जा चुकी है। लाडवा हलके के लोगों की तरफ से विकास रैली के संयोजक एवं विधायक डॉ. पवन सैनी ने करीब 30 मांगों को जनसभा में रखा। सीएम ने आश्वासन दिया कि इन सभी मांगों को विभागीय अड़चनों के दूर करने के बाद शीघ्र पूरा किया जाएगा। सीएम ने कहा कि गुड़गांव में हैपनिंग हरियाणा के तहत 522 निवेशकों ने हरियाणा में निवेश करने की मंजूरी दे दी है। इन निवेशकों में से ही लाडवा, थानेसर, शाहाबाद, इंद्री व रादौर में बड़े उद्योग लगाए जांएगे। जिससे इन क्षेत्रों के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

विधायक सैनी ने सीएम को गदा देकर किया सम्मानित
इससे पूर्व सीएम मनोहर लाल को लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने गदा देकर सम्मानित किया। इस दौरान लाडवा विधायक ने राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, राज्य  मंत्री कर्ण देव कम्बोज, राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद राजकुमार सैनी, मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, सीएम के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, भाजपा प्रभारी रामेश्वर चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी, धर्मवीर डागर को जयफल देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विशाल जनसभा में उमड़ी भीड़ पर विकास रैली के संयोजक डॉ. पवन सैनी व उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि लोगों के उत्साह को देखकर दिल गदगद हो गया। उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं को देखते हुए विधायक डॉ. पवन सैनी ने जितनी भी मांगे रखी हैं उन सभी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाडवा को सब डिवीजन बनाने, तहसील का दर्जा देने और पिपली को ब्लॉक का दर्जा देने को लेकर प्रदेश स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी की रिपोर्ट को मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। रिपोर्ट पर मंत्रिमंडल की अंतिम मुहर लगाई जाएगी।    
विज्ञापन


6 एकड़ में बनेगा खेल स्टेडियम 
मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडवा हलके में 6 एकड़ भूमि पर खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके लिए 2 करोड़  रुपये दिए जाएंगे। बाबैन में पीएचसी को अपग्रेड कर सीएचसी बनाया जाएगा। लाडवा की सीएचसी में भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले वर्ष तक विशेषज्ञ चिकित्सकों व एमडी स्तर के चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही लाडवा में आईटीआई का निर्माण करने पर 8 करोड़ रुपये, हुडा का प्लान-2031 तैयार होते ही लाडवा में सेक्टर-2 और सेक्टर-5 के नाम से रिहायशी सेक्टर बनाए जाएंगे। पिपली में 10 एकड़ जमीन पर बस स्टैंड का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां ऑटो स्टैंड की मांग को फिलहाल टाल दिया गया है। इसका कारण जमीन की कमी बताया गया है। सीएम ने पिपली में रिहायशी आबादी वाले मकानों के ऊपर से दो किलोमीटर तक गुजर रही बिजली की तारों को अंडर ग्राउंड डालने के लिए 6 करोड़ 50 लाख खर्च करने की घोषणा की है।

कुरुक्षेत्र-लाडवा-सहारनपुर को 4.5 किलोमीटर तक फोर लेन करने पर 16 करोड़ रुपये, लाडवा से बाबैन रोड को 2.5 किलोमीटर तक फोरलेन करने पर 8 करोड़ 50 लाख, लाडवा-इन्द्री रोड पर 4.20 किलोमीटर तक फोर लेन करने पर 13 करोड़ 50 लाख, विधायक द्वारा रखी गई 50 लाख तक की 8 मांगों के लिए 4 करोड़ रुपये, इशरहेड़ी से काहनगढ़, दामली से जंदेड़ी तक, बीड़ कालवा से खरींडवा, कनीपला से डेरा मसानी, बीड़ सुजरा से खरींडवा, जालखेड़ी मिल्ट्री फार्म तक सभी सड़कों को अब मार्केटिंग बोर्ड के बजाए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से बनवाया जाएगा। इन सड़कों पर भी करोड़ों रुचये खर्च किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि गांव कौलापुर में जीवीडी को अपग्रेड कर पशु चिकित्सालय बनाया जाएगा। पशुओं के लिए अल्ट्रासांउड जैसी मशीनों की व्यवस्था भी राज्य सरकार की ओर से की जाएगी। मुख्यमंत्री ने हल्का में विकास कार्य करवाने के लिए अलग से लाडवा व बाबैन के लिए कस्बे के लिए 5 करोड़ और गांवों के विकास  के लिए 15 करोड़ रुपए अतिरिक्त बजट देने की घोषणा की है। 

 लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने लाडवा विकास रैली में पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि लाडवा विकास रैली ने एक नया इतिहास रचा है। 
इस मौके पर जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सन्हेड़ी, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक धुम्मन सिंह  किरमच, जिला परिषद की उपाध्यक्ष परमजीत कौर कश्यप, डॉ. गणेश दत, रविन्द्र सांगवान, डॉ.  शंकुतला शर्मा, ओमवीर हुडा, मेघराज सैनी, साधु सिंह, विपिन शर्मा, शिव अरोड़ा, उपायुक्त राजनारायण कौशिक, पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह, एसडीएम थानेसर सतबीर कुंडु  सहित अन्य भाजपा नेता और अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें