फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाडवा के खिलाड़ियों ने राज्य कराटे में जीते 9 स्वर्ण समेत 13 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। लाडवा के संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 25वीं हरियाणा राज्य कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 25 से 27 सितंबर तक हुई इस प्रतियोगिता में उन्होंने नौ स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल 13 पदक जीते।
विज्ञापन

प्रण्जयवीर और देवांश ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते। अर्णव ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया। देवन धीमान ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। कर्तव्य ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। मनसीरत ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक प्राप्त किया। कुल मिलाकर, स्कूल के छह खिलाड़ियों ने 13 पदक अपने नाम किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रेंजर साइकिलें भी पुरस्कार में मिलीं। स्कूल प्रबंधन ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। प्रधानाचार्या अमरजीत कौर संधू ने इसे मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें