फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

Mon, 18 May 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ढांड रोड पर कमोदा गांव के बस अड्डे के निकट तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार एक मजदूर को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर का रहने वाले 30 वर्षीय अजय सदा के रूप में हुई है। अजय फिलहाल एक चावल गोदाम में मजदूरी करता था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अजय साइकिल पर गोदाम से सामान लेने जा रहा था। हादसा मुख्य सड़क पर गोदाम से करीब 100 मीटर आगे हुआ। आरोपी कार चालक ने आगे चल रही एक अन्य कार को ओवरटेक करते समय नियंत्रण खो दिया और साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से अजय सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत लोकनायक जयप्रकाश जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
अजय सदा अपने पीछे पत्नी रंजन देवी, बेटे आदर्श, दो वर्षीय बेटी अंकुश और इंद्रो को छोड़ गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए वह बिहार से कुरुक्षेत्र आया था। केयूके थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करके शव का पोस्टमॉर्टम पूरा कर परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस फरार चालक और उसकी कार की तलाश में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें