फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि ने जीती नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वालीबॉल पुरुष चैंपियनशिप

Sun, 17 Dec 2023 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने शनिवार को हुए नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जीएनडीयू अमृतसर को 3-1 से हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने प्रतियोगिता में लगातार 20वीं बार जीत हासिल की है । इस प्रतियोगिता में जीएनडीयू अमृतसर ने दूसरा, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने तीसरा और हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने चौथा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित और सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही विश्वविद्यालय में भी खिलाड़ियों को बड़ा मल्टीपर्पज हॉल की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने जनवरी 2024 के अंत में कुवि में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई करने वाली चारों टीमों को बधाई दी। कार्यवाहक खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 60 से अधिक टीमों ने भाग लिया था। इसमें चैंपियन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम रही। वहीं मुकेश कुमार को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। इस मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शुचिस्मिता, स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. नितिन सहगल, अर्जुन अवार्डी डॉ. दलेल सिंह, कोच राजेश राजौंद सहित मैनेजर एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें