फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि स्पार्टन ने अकाउंट्स ब्रांच की टीम को आठ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुवि के सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के खेल मैदान में खेली जा रही टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले क्वालीफायर मैच में कुवि स्पार्टन ने अकाउंट्स ब्रांच की टीम को आठ विकेट हराया। कुवि स्पार्टन ने चार गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया। मैच में तीन विकेट लेकर 20 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले अशोक थापा को मैन-ऑफ-द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

कुवि गैर-शिक्षक कर्मचारी के अनौपचारिक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में अकाउंट्स ब्रांच की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को चुना। पहले बल्लेबाजी करते करते हुए टीम ने निर्धारित 20 ओवर में कुल 139 रन बनाए। इसमें टीम के ओपनर बल्लेबाज हरिश गैरोला ने 61 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें सात चौके शामिल रहे। इसके अलावा पवन ने 26, शिव शंकर ने 27 तथा मनीष ने 28 रनों की पारी खेली। स्पार्टन की ओर से रामेश्वर दास ने किफायती गेंदबाजी की तथा अशोक थापा व अंशुल ने तीन-तीन विकेट झटके।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे कुवि स्पार्टन के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने दो विकेट खोकर चार गेंद शेष रहते हुए 140 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें अशोक थापा ने 20 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी हरफनमौला प्रदर्शन से टीम ने यह मैच आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। मैच में अंपायर की भूमिका शमशेर सिंह व दीपक थापा ने निभाई। प्रतियोगिता का अगला मैच कुवि स्पाइडर इलेवन व एडमिन प्लेयर्स के बीच आज रविवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें