फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धान खरीद कार्यों के लिए एडीसी ने किया शाहबाद मंडी का दौरा

विज्ञापन
शाहाबाद। अनाज मंडी में धान खरीद कार्य का जायजा लेते अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट। विज्ञप्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त एवं धान खरीद कार्यों के ओवर ऑल इंचार्ज सोनू भट्ट ने धान खरीद कार्यों के चलते शनिवार को शाहाबाद अनाज मंडी का दौरा करते हुए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि मंडियों में धान खरीद का कार्य जहां सुचारू रूप से हो वहीं लिफ्टिंग का कार्य भी बेहतर तरीके से होना चाहिए ताकि मंडियों में धान एकत्रित न हो सके। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों यह भी सुनिश्चित होना चाहिए।
विज्ञापन


एडीसी ने शनिवार को शाहाबाद अनाज मंडी का जायजा लेते हुए धान खरीद कार्यों के चलते जो कार्य किए जा रहे है उसकी वास्तविकता जांची, निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से मंडियों में अभी तक कितनी धान की आवक आ चुकी है, कितनी लिफ्टिंग का कार्य हो चुका है, गेट पास के साथ-साथ अन्य कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान नमी मापक यंत्र के माध्यम से धान की नमी को भी चैक किया।
मंडियों में किसानों व आढ़तियों के लिए जो मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है उसकी भी जानकारी हासिल की। अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे बेहतर समन्वय बनाकर धान की लिफ्टिंग के कार्य में तेजी लाएं ताकि मंडियों में धान एकत्रित ना हो। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को धान की खरीद से संबंधित अदायगी भी समय रहते होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें