फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि को इसी माह मिल सकती है ए प्लस प्लस की नई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हाल ही में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम ने निरीक्षण किया है, जिसका परिणाम इसी माह आने का अनुमान है। यूजीसी की कार्यकारिणी समिति की बैठक में नैक टीम द्वारा मूल्यांकन के आधार पर 30 प्रतिशत अंक और विश्वविद्यालय द्वारा जमा करवाए गए डेटा के आधार पर 70 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे। उम्मीद है कि जल्द ही यूजीसी की बैठक में विश्वविद्यालय को नई पहचान से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

कुवि में नैक टीम ने तीन दिन निरीक्षण किया और सुखद प्रतिक्रिया देकर लौटे। सात सदस्यीय टीम ने अलग-अलग विभागों का गहनता से अध्ययन किया और विश्वविद्यालय की बारीकियों से रूबरू हुए। उल्लेखनीय है कि नैक टीम के आगमन पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को सजाया गया था, और सारी व्यवस्था दुरुस्त की गई थी। यह टीम शुक्रवार शाम को लौट गई, जिसके साथ ही कुवि की रौनक भी जाने लगी है। जगह- जगह रखे गमले उठाए गए और वहीं सुरक्षा भी कम कर दी गई, हालांकि दावे किए जा रहे थे कि इसी तरह सुरक्षा अब नियमित रूप से रहेगी। टीम के दौरे के दौरान कहीं भी अवैध पार्किंग नहीं था, लेकिन टीम जाने के अगले ही दिन वाहन सड़कों पर खड़े दिखे और विश्वविद्यालय अपने पुराने अंदाज में देखने को मिला।


ए प्लस प्लस ग्रेड मिलने की उम्मीद : कुलपति
कुलपति प्राे. सोमनाथ सचदेवा का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दिन-रात की गई मेहनत रंग लाएगी और पूरी उम्मीद है कि ए प्लस प्लस की नई पहचान विश्वविद्यालय को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें