फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि कर्मचारी ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) के कर्मी ने अपने क्वार्टर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त सुरेंद्र कुमार 52 निवासी कुवि कैंपस के रूप में हुई। सुरेंद्र कुमार कुवि के लाइब्रेरी विभाग में बतौर क्लीनर कार्यरत था। पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना केयूके में जगदीप निवासी कुवि कैंपस ने बताया कि उसके पिता सुरेंद्र कुमार कुवि के लाइब्रेरी विभाग में बतौर क्लीनर तैनात थे। वह सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने भाई व मां के साथ घरेलू काम से कुवि मार्केट गया था। कुछ देर बाद उसने अपने मोबाइल पर घर की सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसके पिता अपने कमरे में चुनरी के साथ पंखे पर लटककर आत्महत्या कर रहे थे।
यह देखकर उसने तुरंत अपने पड़ोसियों को सूचना देकर मौके पर जाकर मदद की गुहार लगाई। वह करीब 10 मिनट बाद अपनी मां के साथ मौके पर पहुंचा और अपने पिता को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। उसके पिता अपनी बीमारियों के कारण मानसिक रूप से परेशान रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी देखरेख के लिए ही घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए थे। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें