कुरुक्षेत्र। कुवि में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबाल पुरुष चैंपियनशिप में अंक की जद्दोजहद क
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल परिसर में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबाल पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया। निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि पहला मैच सोमवार को एसआरएम विश्वविद्यालय चेन्नई और आरटीएम विवि नागपुर के बीच खेला गया, जिसमें एसआरएम विश्वविद्यालय चेन्नई ने 3-0 के स्कोर से जीत हासिल की। वहीं एडमास विश्वविद्यालय कोलकाता ने भारती विद्यापीठ पुणे को 3-1 से हराया और एचपीयू शिमला ने केआईआईटी भुवनेश्वर को 3-0 से शिकस्त दी।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने मैंगलोर विश्वविद्यालय मैंगलोर को 3-0 के स्कोर से हराकर जीत हासिल की और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी को 3-0 के स्कोर से हराया। जबकि यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट ने गुरुनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर को 3-1 के स्कोर से मात दी। कुलपति ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में कुवि का नाम सदैव अग्रणी रहा है तथा यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि विवि द्वारा पिछले माह आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबाल पुरुष चैंपियनशिप में भी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वॉलीबाल पुरुष टीम ने लगातार 20वीं बार पहला स्थान हासिल करते हुए नॉर्थ जोन ट्रॉफी हासिल की थी। पिछले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कुवि ने 6वीं रैंक हासिल करना बड़े हर्ष का विषय है। इस मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. नितिन सहगल, उपाध्यक्ष डॉ. विनोद चहल, लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. ब्रजेश साहनी, कोच राजेश सहित खेल निरीक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र। कुवि में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबाल पुरुष चैंपियनशिप में अंक की जद्दोजहद क