कुरुक्षेत्र। वंशिका शर्मा को प्रोत्साहित करते विधायक सुभाष सुधा व अन्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। कर्नाटक के विजयपुर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सीनियर मॉडल स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा वंशिका शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया है। विजेता वंशिका शर्मा का सोमवार को कुरुक्षेत्र पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उनके घर पर जाकर विधायक सुभाष सुधा ने भी आशीर्वाद दिया।
विधायक ने कहा कि वंशिका शर्मा ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उससे प्रेरणा लेकर बच्चों को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे जहां स्वास्थ्य अच्छा रहता है तो वहीं देश-विदेश में अपने क्षेत्र का नाम रोशन होता है। इस मौके पर विजय सभरवाल, रामराज कौशिक, कुलदीप गोल्डी, वेदप्रकाश, सुरेश, ईश्वर, भूपिन कंबोज, राहुल शर्मा, राजेंद्र भारद्वाज, पुरुषोत्तम शास्त्री, संजीव भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।