फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि ने बनारस हिंदू विवि की टीम को 69-32 के अंतर से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला चैंपियनशिप में रोमांचकारी मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार को विभिन्न जगहों से आईं टीमों के बीच कड़े मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में 16 महिला टीमें अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। ये सभी मुकाबले इंडोर कोर्ट में खेले जा रहे हैं, जोकि आठ मार्च तक चलेंगे।
विज्ञापन

खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की टीम को 69-32 के अंतर से हराया। इसी प्रकार गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर की टीम ने श्री रामास्वामी मेमोरियल विश्वविद्यालय की टीम को 91-76 के अंतर से शिकस्त दी। वहीं लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा विश्वविद्यालय ग्वालियर की टीम ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की टीम को 73- 66 के अंतर से परास्त किया।
जबकि डीएवी इंदौर विश्वविद्यालय की टीम ने कोलकाता विश्वविद्यालय को 42-41 के अंतर से मात दी और क्राइस्ट विश्वविद्यालय बंगलुरू की टीम ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की टीम को 72-53 के अंतर से शिकस्त दी और इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ग्वालियर की टीम ने कालीकट यूनिवर्सिटी की टीम को 74-43 के अंतर से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें