कुरुक्षेत्र। विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते कोच व अन्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली में नॉर्थ ईस्ट जोन पुरुष मुक्केबाजी में प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं का आयोजन 19 से 24 दिसंबर तक किया गया। विश्वविद्यालय की टीम ने एक स्वर्ण, तीन रजत और दो ब्राॅन्ज मेडल हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय में खुशी की लहर है। इस प्रतियोगिता में 94 यूनिवर्सिटी के 703 मुक्केबाजों ने 13 किलो कैटेगरी में हिस्सा लिया।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विजेता खिलाड़ियों की इस उपलब्धि की सराहना की और भविष्य में ओर उत्कृष्ट खेलने के लिए प्रेरित किया। बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद ने बताया कि छह मेडल विजेता और तीन अन्य मुक्केबाजों ने भी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए क्वालीफाई किया है। जो कि एक से पांच जनवरी तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली में ही आयोजित की जाएगी।