फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटा चुनाव : प्रचार चरम पर, प्रत्याशी समर्थन जुटाने में जुटे

Sat, 23 Aug 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कुटा) चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। प्रधान, उपप्रधान और सचिव पद के प्रत्याशी ताकत के साथ चुनावी मैदान में डटे हैं। 26 को होने वाले मतदान से पहले सभी प्रत्याशी शिक्षकों से व्यक्तिगत संपर्क कर समर्थन जुटा रहे हैं। विभागीय दौरों और संवाद बैठकों के माध्यम से शिक्षकों तक अपने एजेंडे पहुंचाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधान पद पर डॉ. जितेंद्र खटकड़ और डॉ. नरेश कुमार आमने-सामने हैं। दोनों ही शिक्षक समुदाय में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अलग-अलग मुद्दों पर जोर दे रहे हैं। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. सुधीर कुमार और डॉ. विजय कुमार के बीच मुकाबला कड़ा होता जा रहा है। सचिव पद के लिए डॉ. सुरेंद्र कुमार और डॉ. संजय कुमार सक्रियता से प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रत्याशी अपने-अपने वादों और कार्ययोजनाओं को सामने रखकर समर्थन मांग रहे हैं। शिक्षकों के छोटे-छोटे समूहों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें