फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खेलो इंडिया में चैंपियन बनी केयू की महिला कबड्डी टीम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में केयू की विजेता महिला कबड्डी टीम।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स इस बार 25 मई से उत्तर प्रदेश में आयोजित किए गए हैं, जिसमें केयू के 120 खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है, इसमें महिला कबड्डी टीम भी शामिल है। कबड्डी का टूर्नामेंट गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश में आयोजित किया गया। केयू की महिला कबड्डी टीम नार्थ जोन और ऑल इंडिया में विजेता रह चुकी है और अपनी जीत के सिलसिले को कायम रखते हुए टीम ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022-23 में गोल्ड जीतकर केयू का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

केयू की टीम ने पूल मैचों में चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद को 50-22 से, अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी को 55-30 से और भारथियर यूनिवर्सिटी कोयंबटूर को 47-37 से हराया। इसके बाद टीम सेमी फाइनल में प्रवेश कर गई, जिसमें टीम का मुकाबला यूनिवर्सिटी आफ बुर्दवान से हुआ और इस टीम को भी केयू की टीम ने 50-27 का शानदार स्कोर बनाते हुए शिकस्त दी। फाइनल मुकाबले में केयू की महिला कबड्डी की टीम ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला को 32-30 से हराते हुए शानदार जीत का खिताब अपने नाम किया।
केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने इस उपलब्धि के लिए खेल विभाग के निदेशक डॉ. राजेश सोबती, टीम के कोच बलवान सिंह दहिया, मैनेजर मिस सोनिया मलिक और टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने टीम के खिलाड़ियों पूजा, राज रानी, अंतिम, एकता, रेणु, ऋतु, प्रतिज्ञा के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें