फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू की स्थगित हुई परीक्षाएं 25 जुलाई से होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से प्रदेश भर में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के चलते 10 से 21 जुलाई तक होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। इसके लिए केयू प्रशासन की ओर से परीक्षा के लिए नया शेड्यूल फिर से जारी कर दिया गया हैं। अब यूजी, पीजी और इंजीनियरिंग सहित सभी कक्षाओं की परीक्षाएं 25 जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन

केयू परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को सायंकालीन में होने वाली परीक्षाएं अब 27 जुलाई को सायं कालीन सत्र में होगी। वहीं 11 जुलाई की परीक्षाएं 26 जुलाई को, 12 जुलाई की परीक्षाएं 28 जुलाई को, 13 जुलाई की परीक्षाएं 25 जुलाई को, 14 जुलाई की परीक्षाएं 29 जुलाई को, 17 जुलाई की परीक्षाएं 31 जुलाई को, 18 जुलाई की परीक्षाएं एक अगस्त को, 19 जुलाई की परीक्षाएं दो अगस्त को, 20 जुलाई की परीक्षाएं तीन अगस्त को, 21 जुलाई की परीक्षाएं चार अगस्त को होगी। उन्होंने बताया कि केयू में होने वाली सभी परीक्षाओं के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। विश्वविद्यालय से संबंधित सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाओं की नई अधिसूचना भेज दी गई है और सभी परीक्षाएं 25 जुलाई से चार अगस्त तक सुबह और सायं के सत्र में होंगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें