कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने वीरवार को 18 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। ये जानकारी परीक्षा शाखा-2 के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा शाखा ने दिसंबर 2019 में आयोजित हुई बीएचएम एंड सीटी पहला व तीसरा सेमेस्टर, एमएड (स्पेशल एजुकेशन) पहला व तीसरा सेमेस्टर, एमए एजुकेशन तीसरा सेमेस्टर (सीबीसीएस), एम फार्मेसी पहला सेमेस्टर (सीबीसीएस), एमए साइकोलॉजी (सीबीसीएस) पहला व तीसरा सेमेस्टर, एमएससी जूलोजी (सीबीसीएस) पहला व तीसरा सेमेस्टर शामिल है। इसके अलावा एमए म्यूजिक (सीबीसीएस) पहला व तीसरा सेमेस्टर, एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग पहला सेमेस्टर, एमएससी कंप्यूटर साइंस (सॉफ्ट) पहला सेमेस्टर, एमएससी माइक्रोबायोलोजी (सीबीसीएस) पहला व तीसरा सेमेस्टर, बीएससी ग्राफिक्स एंड एनिमेशन, पांचवां सेमेस्टर तथा एमए सोशल वर्क पहला सेमेस्टर (सीबीसीएस) की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं।