कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी की बेटी शिवानी कौशिक ने सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय राइट दा डॉग्स सम्मेलन में व्याख्यान दिया। शिवानी कौशिक ने सॉफ्टवेयर उत्पादों में स्ट्रक्चर्ड टेक्निकल राइटिंग की ओर महत्वपूर्ण परिवर्तन के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर डॉक्यूमेंटेशन के नए युग को स्वीकार करने की आवश्यकता पर जोर दिया और स्ट्रक्चर्ड टेक्निकल राइटिंग के विभिन्न लाभों की व्याख्या की। उन्होंने समझाया कि कैसे स्ट्रक्चर्ड टेक्निकल राइटिंग की ओर आगे बढ़ सकते हैं ताकि वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस निर्धारित भविष्य के लिए सामग्री को तैयार कर सकें।