फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दूसरे दिन भी चला नगर परिषद का अभियान, उतारे होर्डिंग

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अवैध होर्डिग्स हटाते कर्मचारी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
नगर परिषद ने 100 जगहों से उतारे होर्डिंग, बैनर व फ्लैक्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगा रहे अवैध होर्डिंग के खिलाफ नगर परिषद द्वारा चलाया जा रहा अभियान बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान करीब 100 फ्लैक्स, होर्डिंग्स उतारे गए। नप टीम ने पुराना बस स्टैंड से आंबेडकर चौक, कुरुक्षेत्र पैनोरमा, बिरला मंदिर व यूनिवर्सिटी थर्ड ग्रेड तक अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स हटाने के लिए अभियान चलाया। इससे होर्डिंग लगाने वाले लोगों में भी खलबली सी मची रही।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने कहा कि यह अभियान शहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए कारगार साबित होगा। आगे से जो लोग अवैध रूप से होर्डिंग लगाएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थल, फ्लाईओवर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, स्ट्रीट लाइटों, तिरंगा लाइटों व निजी संपत्ति पर भी बिना नगर परिषद कार्यालय की अनुमति के बिना फ्लेक्स लगाए गए हैं उन्हें तुरंत उतार ले नहीं तो नगर परिषद द्वारा उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें