फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बनेगा अत्याधुनिक ऑल वेदर स्वीमिंग पूल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अब खेल सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर विश्वविद्यालय परिसर में ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। इसके बन जाने से ठंड के मौसम में भी तैराकों को अभ्यास में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। हीट पंप की विशेष सुविधा से यह पूल हर मौसम में उपयोगी रहेगा जिससे उभरते खिलाड़ी पूरे वर्ष प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने विश्वविद्यालय को आठ करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। खेलों में विश्वविद्यालय के बेहतर रिकॉर्ड और उपलब्धियों को देखते हुए इस परियोजना को हरी झंडी दी गई है। एक्सईएन पंकज ने बताया कि नया पूल मौजूदा 1976 में बने पूल के साथ ही निर्मित किया जाएगा। पुराने पूल को भी पिछले वर्ष ही वाटर फिल्टर प्लांट बदलकर नया रूप दिया गया है जबकि नया पूल पूरी तरह आधुनिक तकनीक से लैस होगा।
ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का आकार 50 मीटर लंबा और 25 मीटर चौड़ा होगा। इसमें अत्याधुनिक लाइटिंग सिस्टम, हीट पंप और उच्च तकनीक के उपकरण लगाए जाएंगे। निर्माण के लिए टेंडर जारी हो चुका है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इसी माह काम शुरू होकर डेढ़ वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। नया पूल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और तैराकों के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें